
टीबी (Tuberculosis) के प्रमुख लक्षण:
2 सप्ताह या उससे अधिक समय तक खांसी
बलगम में खून आना या खून की धारियाँ
लगातार बुखार, खासकर शाम या रात में
रात में बहुत पसीना आना
वजन कम होना
भूख कम लगना
कमजोरी और थकान
सीने में दर्द या सांस लेने पर दर्द
किसे तुरंत जांच करानी चाहिए?
2 सप्ताह से अधिक खांसी हो
टीबी रोगी के संपर्क में रहे हों
HIV, मधुमेह या कमजोर प्रतिरक्षा वाले व्यक्ति
बार-बार बुखार और वजन कम हो रहा हो
जांचें:
बलगम की CBNAAT (GeneXpert) या स्मीयर जांच
छाती का Chest X-ray
आवश्यकता अनुसार अन्य जांच
महत्वपूर्ण: टीबी का इलाज पूरी तरह संभव है, लेकिन दवाएं डॉक्टर की सलाह के अनुसार पूरा कोर्स लेना जरूरी है।
Keywords
